आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 लोगों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गुजरात के अलग-अलग जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई, बेमौसम बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बेमौसम बारिश के चलते सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को नुकसान हुआ | अहमदाबाद शहर में सुबह दो घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश हुई | बारिश के चलते लोग घरों में ही रहे |
अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है | इस त्रासदी में अपने प्रियजन को खोने वाले लोगों को जो अपूरणीय क्षति हुई, उसके लिए मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं |’
मौसम विभाग ने दी जानकारी
आईएमडी ने कहा है कि सोमवार को बारिश कम होने की संभावना है. एसईओसी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की 252 तालुका में से 234 में रविवार को बारिश हुई। सूरत, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, तापी, भरूच और अमरेली जिलों में 16 घंटे में 50-117 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसल को नुकसान हुआ. राजकोट के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments