ट्रेन में चोरी 2 युवक गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान - ट्रेनों में यात्रियों के गहने व मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी ने दोनों से चोरी के सोने-चांदी के गहने व मोबाइल फोन सहित अन्य माल बरामद किया है।
जीआरपी थाना सीआई पुष्पा कसोटिया ने बताया कि एक मामले में गिरफ्तार आरोपित देलवाड़ा रोड, प्रभु कॉलोनी के पास, वार्ड नं. 43, जिला ब्यावर निवासी कोहिनूर उर्फ राहुल (20) पुत्र धर्मवीर है। जिस पर सोने-चांदी के गहने चोरी करने का आरोप है। जबकि दूसरे प्रकरण का आरोपित मोहल्ला चन्दापाटी, कस्बा अछनेरा, जिला आगरा (उप्र) निवासी करन सिंह (19) पुत्र उदय सिंह जाट है। उस पर यात्री का मोबाइल चोरी करने का आरोप है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments