डायरिया से 2 महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में डायरिया प्रकोप देखनें को मिल रहा है, जहां इमलीपारा इलाके में रहने वाली डायरिया से ग्रसित 2 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गयी, इसके अलावा 4 और मरीजों का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है, वहीं इलाके के 9 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित है, महिलाओं की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, बता दें कि बारिश का मौसम शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला रहा है, स्वास्थ्य अमला इसकी रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कर लोगों को जागरूक कर रहा है, इससे पहले शहर में चांटीडीह समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में डायरिया का प्रकोप दिखा था, जहां डायरिया फैलने के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments