google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 महिलाएं और बच्ची की मौत, फैंसी स्टोर में लगी आग...

Nov 14, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखंड- धनबाद में भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो महिलाएं और चार साल की एक बच्ची भी शामिल हैं. यहां दुकानों में आग लगने के बाद करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए. झुलसने वालों में डेढ़ महीने की बच्ची भी शामिल है. सभी एक परिवार के हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह अग्निकांड धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ बाजार स्थित जेवर पट्टी में हुआ है |


पुलिस के मुताबिक जेवर पट्टी की एसके जनरल श्रृंगार स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें बढ़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते हजारों लोग मौके पर जुट गए. दुकान के ऊपर एक मकान है, जिसमें घटना के वक्त 6 लोग मौजूद थे. आग धधकने के बाद लोग परिवार की जान बचाने की जद्दोजहद करने लगे. हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html