टी-20 ट्रॉफी के लिए सीनियर वुमन इंटर जोनल HPCA की 2 खिलाड़ी चयनित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धर्मशाला- बीसीसीआई की ओर से 24 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सीनियर वुमन इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। इस ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने कहा कि सीनियर वुमन नॉर्थ जोन सिलैक्शन कमेटी की बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित की गई। इसमें नॉर्थ जोन के लिए एचपीसीए महिला खिलाड़ियों हरलीन कौर दियोल का वाइस कैप्टन और सुषमा वर्मा का चयन किया गया है।


इसके अतिरिक्त एचपीसीए के अंकित अरोड़ा को नॉर्थ जोन को वीडियो एनालिस्ट नियुक्त किया गया है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि सीनियर वुमन इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी के दौरान विभिन्न टीमों के 5 मुकाबले 24 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक खेले जाएंगे, जबकि 4 दिसम्बर को फाइनल होगा। 24 नवम्बर को नार्थ ईस्ट और नार्थ जोन, 26 नवम्बर को नार्थ जोन व साऊथ जोन, 28 नवम्बर को सैंट्रल जोन व नार्थ जोन, 30 नवम्बर को नार्थ जोन व वैस्ट जोन, 2 दिसम्बर को ईस्ट जोन व नार्थ जोन तथा 4 दिसम्बर को ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments