google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कार सवार 2 लोगों की मौत, पीछे से ट्रेलर ने मार दी ठोकर.....

Aug 23, 2023
1 min read





































































पश्चिम बंगाल के झारग्राम में सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही कार इतनी तेजी से टक्कर मारा कि उसके परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार भिलाई के दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोग इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने घटनास्थल के पास बनी पुलिस चेक पोस्ट को आग लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से लगे कैलाश नगर निवासी राहुल गुहा अपनी पत्नी नमिता गुहा और बेटी देवस्मिता गुहा के साथ अपनी कार में बाबा धाम गए थे। बाबा धाम के बाद वे अपनी रिश्तेदारी में कोलकाता चले गए। इसके बाद वहां से उन्हें भिलाई वापस आना था। रास्ते में लौटते समय सोमवार को शाम 5 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी मुंबई-हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़गपुर से 30 किमी दूर झारग्राम नामक जगह पर पहुंची उन्हें एक ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में नमिता गुहा की मौके पर मौत हो गई। कार चालक बजरंग पारा भिलाई-3 निवासी विनय यादव ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया है। वहीं नमिता के पति राहुल गुहा और उसकी बेटी देवस्मिता गुहा को गंभीर चोटें आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html