google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बस और ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत.....

Sep 30, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बस्तर के नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, यहां एक यात्री बस और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर हो गई, इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक महिला यात्री और और एक बाइक सवार है,12 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बस्तर जिला प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है, जिला प्रशासन ने कहा कि एक यात्री बस शुक्रवार को बीजापुर से जगदलपुर की तरफ आ रही थी, जबकि ट्रेलर वाहन जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था, इस दौरान बस्तानार ब्लॉक के किलेपाल में दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई, यह हादसा इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार दोनों वाहनों की चपेट में आ गया | जिसकी वजह से उसने भी दम तोड़ दिया |


चश्मदीदों के मुताबिक बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे, हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. सड़क पर लोग चीख पुकार मचाने लगे, यात्रियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे. फिर यात्रियों की मदद की गई, सबको अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया, पुलिस को खबर की गई, मौके पर राहत बचाव कार्य करने के बाद जगदलपुर जिला प्रशासन की टीम अस्पताल में मौजूद है, घायलों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में चल रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html