google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नेशनल हाईवे-5 पर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत...

Nov 8, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कुमारसैन- पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत नेशनल हाईवे-5 पर खेखर में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला से रामपुर की ओर जा रहा ट्रक (पीबी 11डीए-9093) नेशनल हाईवे-5 पर सोमवार रात्रि 8 बजे खेखर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। दुर्घटना में ट्रक चालक जरनैल सिंह (46) पुत्र संतोख सिंह गांव मसीनगन तहसील व जिला पटियाला पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई।


ट्रक में सवार अन्य घायल को सिविल अस्लपताल कुमारसैन प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां पर दुर्घटना में घायल जिंदर सिंह (45) पुत्र संता राम गांव खेड़ी डाकघर व तहसील राजौत कैथल हरियाणा की भी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी शिवानी मेहला ने बताया कि मंगलवार को सिविल अस्पताल कुमारसैन में शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html