सुकमा में 2 नक्सली ढेर, मुठभेड़ स्थल से राइफल और पिस्टल बरामद.....

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, ताड़मेटला इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है, इस मुठभेड़ में जवानों ने दी इनामी नक्सलियों को मार गिराया है | माओवादियों के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है | यह कार्रवाई डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने की है | इस घटना की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है, मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले के ताड़मेटला इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी | इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है, जो एक – एक लाख के इनामी थे , नक्सलियों के शव के पास से एक राइफल और एक पिस्टल बरामद किया गया है. जंगलों में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments