2 लग्जरी बसों का हुआ आमने-सामने 6 की मौत, कई लोग घायल...

महाराष्ट्र बुलढाणा जिले में शनिवार को भयावह हादसा हो गया, जिसमें करीबन 6 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर हुआ है। जहां दो लग्जरी ट्रेवल बस आपस में टकरा गई थीं।
फिलहाल, हादसे की वजह पता नही चली है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। खबर है कि देर रात करीब 2.30 बजे यह हादसा बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास हुआ। कहा जा रहा है कि घायलों में 4-5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, 'अमरनाथ तीर्थयात्रा पर हिंगोली जा रही एक बस और नाशिक की ओ जा रही दूसरी बस के टकराने से यह हादसा हुआ है।'
उन्होंने बताया कि नाशिक जा रही बस ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और दूसरे बस के सामने पहुंच गई, जिसके चलते यह भिड़ंत हुई। खबर लगते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, इस राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के इस हिस्से पर ट्रैफिक खासा प्रभावित हुआ है और वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments