google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार....

Oct 2, 2023
1 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

5 किलो गांजा के साथ मध्यप्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है | जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर स्थित चांदनी चौक पास 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहेे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनीत दुबे को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।


जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम भोले विश्वकर्मा एवं पप्पू विश्वकर्मा निवासी शहडोल मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनेके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।


जिस पर दोनों आरोपियोें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 394/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी - भोले विश्वकर्मा पिता सुंदर विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी बरतरा थाना खैरता जिला शहडोल मध्यप्रदेश। पप्पू विश्वकर्मा पिता रामलाल विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी बरतरा थाना खैरता जिला शहडोल मध्यप्रदेश।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html