google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूरी-पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य का 2 दिवसीय ग्रामीण प्रवास; सेवानिवृत्त आई.ए.एस गणेश शंकर के गृहग्राम में होगी धर्मसभा...

Feb 22, 2024
2 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के ग्राम मुरा प्रवास 21 फरवरी 2024 : पंडित लखनलाल मिश्र सेवा परिसर

ग्राम मुरा (ख़रोरा), 22 फरवरी, 2024। 28 फरवरी 2024 को हिंदू राष्ट्र प्रणेता पूरी-पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी की गरिमामयी उपस्थिति से अंचल के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पं लखनलाल मिश्र का ग्राम मुरा सुशोभित होने वाला है। शंकराचार्य द्वारा आह्वानित राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्र ने बताया कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य की प्रतिपूर्ति के लिए शुरू हुई राष्ट्रोत्कर्ष यात्रा के अन्तर्गत इस अभियान के परिकल्पनाकार परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी श्रीनिशचालानंद सरस्वती का राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में आगमन एवं प्रवास का कार्यक्रम बना है, जिससे सनातन संस्कृति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महाजागरण का उद्घोष हो सके।

इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व आई.ए.एस गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि 28 फ़रवरी को शंकराचार्य नियमित विमान से सुबह 10:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे जहां उनका श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, और उनका क़ाफ़िला सीधे मिश्र के ग्राम मूरा स्थिति निवास के लिए रवाना होगा। फिर अपराह्न 2 बजे शंकराचार्य स्थानीय पत्रकारों से वार्ता करेंगे और सायं 5 बजे उनके दर्शन एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम नियत है। दोनों ही कार्यक्रम गणेश शंकर मिश्र के पैतृक निवास- पं लखनलाल मिश्र सेवा परिसर- में संपन्न होंगे।

29 फ़रवरी की सुबह 11 बजे शंकरायचार्य की विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया है जो पं लखनलाल मिश्र पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम मूरा में संपन्न होगी।

पूरी पीठाधीश्चर शंकराचार्य के प्रवास के अंतिम दिन 1 मार्च को सुबह 11 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन है जिसमें श्रद्धालु महाराजश्री का दर्शनलाभ ले सकेंगे और तत्पश्चात् गुरुदीक्षा का कार्यक्रम भी रखा गया है। तत्पश्चात् दोपहर 3:30 बजे शंकराचार्य जी मिश्र निवास से तिल्दा रेल्वे स्टेशन हेतु अपनी आगे की यात्रा के किए प्रस्थान करेंगे।

क्षेत्रवासी सभी धर्मप्रेमी जन सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक श्रद्धेय शंकराचार्य के ज्ञान और मार्गदर्शन प्राप्त करने उत्सुक हैं। मुरा गांव में शंकराचार्य की आगामी यात्रा पहले से ही क्षेत्र में काफी उत्साह और श्रद्धा पैदा कर रही है। आध्यात्मिक प्रकाशमान महाराजश्री का सभी स्वागत करने की तैयारी में जूटे हैं, उनकी धर्मसभा में भाग लेने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए क्षेत्रवासी उत्साहित हैं।

मिश्र ने बताया कि शंकराचार्यजी द्वारा उद्घोषित भारतवर्ष को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की घड़ी नजदीक आ रही है तथा महाराज द्वारा विचारित सनातन हिन्दू संस्कृति एवं परंपराओं द्वारा जब राष्ट्र संचालित होगा तभी सही मायनों में हमारे राष्ट्र में रामराज्य स्थापित हो सकेगा। मिश्र ने सभी को इस विशाल धर्मसभा में आमंत्रित करते हुए आग्रह किया कि हम सब मिलकर पुरी शंकराचार्य के सेना के रूप में उनके बताये गये मार्ग पर चलकर उनके मार्गदर्शन में हिन्दू राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस जीवन को धन्य बनावें।

“स्वातंत्र्य वीर पंलखनलाल मिश्र की पुण्यभूमि मुरा में शंकराचार्य की आगामी यात्रा एक महत्वपूर्ण अवसर बनने की ओर अग्रसर है जिसे आने वाले वर्षों में क्षेत्रवासियों द्वारा याद किया जाएगा। यह उस कालातीत ज्ञान और सार्वभौमिक सत्य की याद दिलाने के रूप में काम करेगा जो सभी सीमाओं को पार करता है, तथा आध्यात्मिक पूर्ति और ज्ञानोदय की साझा खोज में मानवता को एकजुट करता है।” - गणेश शंकर मिश्र (पूर्व आई.ए.एस), छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक, राष्ट्रोत्कर्ष अभियान

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html