google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 बदमाश अरेस्ट, 5 लाख की लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता.....

Dec 11, 2023
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर में ठेकेदार को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने उससे मारपीट कर 5 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद उसे रास्ते में छोड़कर भाग निकले। 11 दिन पुराने इस केस में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर निवासी पुरुषोत्तम केंवट (42) लेबर ठेकेदार है। उसने लूट की शिकायत करते हुए बताया कि बीते दिनों वह उत्तरप्रदेश के देवरिया गया था। वहां श्रमिकों को एडवांस देने के लिए 5 लाख रुपए लेकर 27 नवंबर को बिलासपुर आया।


इस दौरान पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचकर वो पचपेड़ी जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी कार सवार 3 लोग उसके पास आए। उन्होंने ठेकेदार से पचपेड़ी जाने का रास्ता पूछा, तब ठेकेदार ने रास्ता बताकर खुद भी पचपेड़ी जाने की बात कही। इस पर कार सवार लोगों ने ठेकेदार को अपने साथ में बैठा लिया। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि तोरवा चौक होते हुए कार सवार युवकों ने ठेकेदार को महमंद चौक से रायपुर रोड की तरफ ले गए। इस दौरान रास्ते में उसकी जमकर पिटाई की और 5 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद सारधा मोड़ के पास ठेकेदार को छोड़कर भाग गए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html