बोलेरो सवार 2 भाइयों की मौत, ट्रेलर ने मारी ठोकर.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि, वाहन के परखच्चे उड़ गए. घटना में बोलेरो सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है, बता दें कि, ये हादसा कटघोरा अम्बिकापुर नेशनल हाइवे-130 में हुआ है |
जहां बेरतरतीब तरीके से दौड़ रही ट्रेलर ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी, हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों की लाश को बाहर निकाला | जानकारी के अनुसार, दोनों भाई जनकपुर के भरतपुर से बिलासपुर अपने पिता को लेने जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में ही दुर्घटना के शिकार हो गए. ट्रेलर की चपेट में आने से मवेशी की भी मौत हुई | वहीं दुर्घटना का कारण रोड़ पर बैठे मवेशी बताए जा रहे हैं|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments