देवेन्द्र नगर से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- देवेन्द्र नगर से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं | साहिन ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह देवेन्द्र नगर सेक्टर 01 में रहता है। 01.11.2023 के रात्रि 09.00 बजे प्रार्थी अपने घर में अपनी दोपहिया वाहन के.टी.एम. एचआर/51/बीजेड/4650 को घर के नीचे बरामदा में लॉक कर खडा किया था।
दिनांक 02.11.2023 के प्रातः 08.00 बजे करीबन काम पर जाने हेतु नीचे आया तो देखा कि उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन को घर के अंदर से निकालकर चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 242/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- 01. पप्पू गोपाल पिता त्रिलोचन गोपाल उम्र 21 साल निवासी त्रिमुर्ति नगर सामुदायिक भवन के पीछे थाना देवेन्द्र नगर रायपुर। 02. महेन्द्र मोगरे पिता सोनू मोगरे उम्र 19 साल निवासी त्रिमुर्ति नगर सामुदायिक भवन के पीछे थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments