19वें एशियन गेम्स, निशानेबाजी में भारत को मिला पहला मेडल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
एशियाई खेलों में भारत को पहला मेडल मिला है, निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में 1886 अंकों के साथ भारत ने सिल्वर मेडल जीता, मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को ये मेडल दिलाया है | रमिता ने 631.9, मेहुली ने 630.8 और आशी ने 623.3 अंक हासिल किए | बता दें कि हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत की ओर से कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है, भारतीय खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे, आज फैन्स की निगाहें भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर है, जो बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरी है. नौकायन में ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पर खास निगाहें हैं. तैराकी और तलवारबाजी से भी भारत को पदक मिल सकते हैं. मुक्केबाज निकहत जरीन भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. वही भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश का सामना कर रही है, बांग्लादेश की हालत काफी खराब है और उसने 8.3 ओवरों में छह विकेट पर 27 रन बनाए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments