सड़क दुर्घटना में हुई 18 वर्षीय की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भोपाल- कदवाया रोड़ पर की सुबह विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रेक्टर ट्राली पुलिया में पलट गई. दुर्घटना में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दर्जन भर से भी ज्यादा लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास से लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |
मसीदपुर निवासी महेंद्र पुत्र निक्खा आदिवासी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ तिलहरी में भतीजे के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस अपने गांव मसीदपुर लौट रहे थे |
इसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे ईसागढ़ से दो किमी पहले गहोरा गांव के पास ट्रेक्टर चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया में ट्राली सहित पलट गया. जिससे 18 वर्षीय नारायण पुत्र बादाम आदिवासी निवासी मसीदपुर की मौत हो गई. जबकि 1.1 लोग घायल हो गए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments