छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में हुई एक ही रात में 18 लोगों की मौत....

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे में सरकार द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर अठारह मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 10 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। एक पैनल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने रविवार को यह जानकारी दी। इन घटनाओं को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि अस्पताल के डीन से रिपोर्ट मांगी गई है। मंत्री ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, "18 में से कुल 13 मरीज आईसीयू में थे। कुछ दिन पहले अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने डीन से दो दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है।"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments