google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ रोजगार कार्यालयों में 18 लाख पंजीकृत बेरोजगार- रविंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, यूथ विंग....

Aug 17, 2023
2 min read


























































  • बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी यूथ विंग का हल्ला बोल

  • प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह और सचिव अरुण नायर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर,आम आदमी पार्टी (आप) की यूथ विंग ने बृहस्पतिवार (17 अगस्त 2023) को बढ़ती बेरोजगारी को लेकर राजधानी रायपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह और सचिव अरुण नायर के नेतृत्व में प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे 'आप' यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ में ‘आप’ यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के नल-घर चौक से घड़ी चौक तक पदयात्रा कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश दर्ज कराया। मौके पर रविंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ी युवाओं के साथ छल किया है।

साथ ही रविंद्र सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेदश सरकार सीएमआईई के आंकड़ों का हवाला देती है और कहती है कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर शून्य के करीब है। लेकिन छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालयों में 18 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। सरकार ने राज्य विधानसभा में खुद कहा है कि छत्तीसगढ़ में 18.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवा हैं।

वहीं, 'आप' प्रदेश सचिव अरुण नायर ने राज्य सरकार को इस मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे बेरोजगारी भत्ते के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुछ चुनिंदा युवाओं को ही इसका लाभ मिल रहा है। गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शन में 'आप' प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सचिव अरुण नायर, संयुक्त सचिव अन्यतम शुक्ला, लोकेश भारद्वाज, भागवत साहू, प्रद्युमन शर्मा, विरेंद्र रे व प्रदेश 'आप' यूथ विंग के सभी जिलाध्यक्ष सहित यूथ विंग के प्रदेशस्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html