google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त हुई जारी, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किसानों को दी बधाई....

Jun 19, 2024
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीसरी बार NDA सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी हैं। आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में शामिल होकर रिमोट का बटन दबाकर देश के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जारी की। आरंग कृषि विभाग कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित होकर वर्चुअल माध्यम से किसान सम्मान सम्मलेन का साक्षी बने।

गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि आज सभी किसान भाई-बहनों के लिए खुशी का दिन हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की तीसरी किश्त के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश का आज हर वर्ग और हर नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का ध्येय "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" हर जगह-हर घड़ी परीलक्षित हो रही हैं। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कृषि विभाग कार्यालय में उपस्थित सभी किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर प्रमुख रुप से अधिकारी,कर्मचारी,वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, किसान गण उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html