google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

27 विभागों में डायरैक्ट एडमिशन से भरी जाएंगी पीएचडी की 163 सीटें.....

Nov 11, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 27 विभागों में पीएचडी की 163 सीटों को डायरैक्ट एडमिशन से भरा जाएगा। इन सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी की सीटों को भरने के लिए अंतिम तिथि 25 नवम्बर निर्धारित की गई है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने यूजीसी नैट/जेआरएफ/यूजीसी-सीएसआईआर (जेआरएफ), एनएफएससी, एनएफएसटी, मौलाना आजाद फैलोशिप, इंस्पायर, आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित, डीबीटी-जेआरएफ, आईसीएमआर या भारत सरकार के अन्य विभाग की फैलोशिप प्राप्त की है। यह प्रवेश प्रक्रिया उक्त पात्रता शर्त वाले उम्मीदवारों के लिए शुरू की गई है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और पात्रता संबंधित शर्तों की जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कैमिस्ट्री विभाग में पीएचडी की 10 सीटें भरी जाएंगी।


जबकि गणित विभाग में 2 सीटें, फिजिक्स विभाग में 6, बायो-साइंस (बॉटनी) विभाग में 3 सीटें, बायो-साइंस (जूलॉजी) विभाग में 11 सीटें, बायो टैक्नोलॉजी विभाग में 6 सीटें, शारीरिक शिक्षा विभाग में 2, कम्प्यूटर साइंस विभाग में 13 सीटें, अंग्रेजी विभाग में 8 सीटें, इतिहास विभाग में 4 सीटें और हिन्दी विभाग में 5 सीटें भरी जाएंगी। इसके अलावा संस्कृत विभाग में पीएचडी की 1 सीट, कॉमर्स विभाग में 6 सीटें, अर्थशास्त्र विभाग में 5 सीटें, परफॉर्मिंग आर्ट्स (म्यूजिक) विभाग में 2 सीटें, पत्रकारिता विभाग में 7 सीटें, भूगोल विभाग मेें 4, समाज शास्त्र व सोशल वर्क विभाग में 3, विधि विभाग में 18, मनोविज्ञान विभाग मेें 6, इंस्टीच्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में 15, एचपीयूबीएस (मैनेजमैंट) मेें 5, राजनीतिक विज्ञान विभाग में 9, एजुकेशन विभाग में 5, योगा विभाग में 3 और माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी की 3 सीटें भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि पीएचडी की सीटें डायरैक्ट एडमिशन से भरने के लिए पात्र उम्मीदवार 25 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html