देश-विदेश के 1600 डॉक्टर होंगे इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शामिल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- मध्यभारत में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस में देश- विदेश के 1600 से अधिक डॉक्टर के शामिल होने का दावा किया जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमासीकॉन 2023 में देश-विदेश के 1600 से अधिक डॉक्टर मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में एकत्र होंगे और यहां वे नई तकनीक और एडवांस रोबोटिक सर्जरी के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन ऑफ इंडिया (अमासी) के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी और श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि इसमें विशेष रूप से आमासीकॉन के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ सी. पलानीवेल्लू, प्रेसिडेंट अमासीकॉन डॉ वर्गीसी सीजे और डॉ रमेश अर्थनारी समेत अन्य विशेष रूप से रहेंगे।
इस इंटरनेशनल कांफ्रेस में करीब 150 मरीजों की निःशुल्क सर्जरी हॉस्पिटल में इन सर्जन के द्वारा की जाएगी। इसके लिए मरीजों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुका है। ये कांफ्रेस 2 से 5 नवंबर तक होगी और 3 और 4 नवंबर को मरीजों की सर्जरी होगी। यह कांफ्रेंस छत्तीसगढ़ सर्जन्स एसोसिएशन और श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है। इसके लिए अस्पताल में 10 ऑपरेशन थिएटर तैयार किए गए है जहां लगभग 12 घंटे तक लगातार सर्जरी चलती रहेगी। इसके अलावा रोबोटिक सर्जरी की नई तकनीक के बारे में भी जानकारियां साझा की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments