16 साल की लड़की को बंदरों ने छत से गिराया,हुई मौत......

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शिवाला कलां गांव से एक खौफ में डालने वाला मामला सामने आ रहा है जहाँ बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के एक झुंड ने 16 साल की एक लड़की को घर की छत से गिरा दिया। लड़की सानिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सानिया के पिता शमशाद अहमद के मुताबिक, लड़की छत पर अकेले कपड़े सुखाने के लिए गई थी, तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। लड़की जान बचाने की कोशिश में भागने लगी और इस दौरान वह छत से गिर गई और बेहोश हो गई। शिवाला कलां पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक कुमार ने कहा, एक लड़की की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। उसके परिवार ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया कहा यह मात्र एक दुर्घटना थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments