ट्रक में मिला 16 हजार नग साड़ी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद- चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है | पुलिस ने ट्रक से बड़ी मात्रा में साड़ी जब्त किया है | जब्त की गई साड़ियों की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है | मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है |
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल जांच नाका में पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी | जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही आयशर ट्रक क्र.MH 04 LE 5608 से पुलिस ने 16 हजार नग साड़ी बरामद किया | इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक से इन साड़ियों के संबंध में दस्तावेज मांगा, पर ड्राइवर ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया | इस पर पुलिस ने झारखंड निवासी सहदेव राना को गिरफ्तार कर लिया | वहीं जब्त की गई साड़ी की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है | जानकारी के मुताबिक, ये साड़ियां झारखंड के चिरकुंडा धनबाद से सूरत ले जाया जा रहा था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments