google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

15 लाख की चोरी हुई 6 दुकानों में, वारदात से उड़ी पुलिस की नींद......

Aug 26, 2023
1 min read


































































बिलासपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक साथ आधा दर्जन दुकानों में धावा बोल दिया और गल्ले से नगदी समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया है। सत्यम चौक में मेन रोड स्थित टाइटन शो रूम, मान्यवर रेडीमेड के साथ ही बुधवारी बाजार के मेडिकल स्टोर और शनिचरी बाजार की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। एक साथ हुई चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस की टीम इन मामलों की जांच कर रही है।


सिविल लाइन थाने से महज कुछ दूर स्थित सत्यम चौक से लेकर अग्रसेन चौक जाने वाली मेन रोड में वर्ल्ड ऑफ टाइटन के नाम से घड़ी का शो रूम है। उसके बाजू में ही कमलेश ट्रेडर्स और मान्यवर रेडीमेड शॉप भी है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने यहां चार दुकानों को निशाना बनाया। छत और दुकान के पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने इन चारों दुकानों के गल्ले में रखे नगदी पैसों को चोरी किया है। चोरी गई पैसों का दुकान संचालक हिसाब बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि चोरों ने 10 से 15 लाख रुपए चोरी किया है।


शुक्रवार की रात पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। देर रात करीब 11. 30 बजे तक पुलिस अफसर व जवान शहर के चौ-चौराहों पर तैनात थे। वहीं, सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या खुद अपने इलाके में पूरी रात गश्त कर रहे थे। फिर भी चोरों ने मेन रोड की दुकान को निशाना बनाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html