जोगी कांग्रेस में शामिल हुए 130 युवा......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान दुर्ग का सियासी दंगल रोचक होता जा रहा है. यहां लगातार सियासी दलों के कुनबे में इजाफा देखा जा रहा है, दुर्ग में बीते दिनों बीजेपी में कई नेताओं ने प्रवेश किया था, तो अब जोगी कांग्रेस में रविवार को 130 युवाओं ने प्रवेश किया है, अहिवारा प्रभारी ऋषि टंडन और संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में 130 लोगों को गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश कराया गया. इस पूरे मसले पर जोगी कांग्रेस के नेताओं ऋषि टंडन और ईश्वर उपाध्याय ने ईटीवी भारत से बात की है. उन्होंने कहा कि" जोगी कांग्रेस में प्रवेश का सिलसिला जारी है, राष्ट्रीय पार्टी भाजपा, कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो चुका है, इसलिए वह जोगी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, इससे पहले 23 सितंबर को एक हजार लोगों ने जोगी कांग्रेस का दामन थामा था. अब 130 लोगों ने जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया है |"
जेवरा सिरसा ब्लॉक में लगभग 130 लोगों ने ऋषि टंडन और ईश्वर उपाध्याय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है, लोगों का कहना है कि वह अमित जोगी के काम से प्रभावित हैं, उन्होंने शपथ पत्र देकर गरीबी खत्म करने की घोषणा की है, अमित जोगी ने शपथपत्र देकर छत्तीसगढ़ से गरीबी खत्म करने का संकल्प लिया है, पार्टी प्रवेश करने वाले सभी सदस्यों को गुलाबी गमछा पहनाकर स्वागत किया गया | इसके साथ ही अहिवारा विधानसभा सीट जोगी कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments