हार्ट अटैक से 13 साल की लड़की की मौत...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चिक्कमगलुरु - कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में स्कूल जाते समय दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को 13 साल की एक लड़की की मौत हो गई। लड़की की पहचान मुदिगेरे तालुक के केसावलु जोगन्नानकेरे गांव की रहने वाली सृष्टि के रूप में हुई है। कक्षा 7 की छात्रा सृष्टि जब दारादाहल्ली प्राइमरी स्कूल जा रही थी तो वो अचानक बेहोश हो गई। उसे मुदिगेरे शहर के सरकारी एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments