google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छापेमारी में 125 आरोपी हुए गिरफ्तार... जाने क्या है मामला

Aug 1, 2023
2 min read

























छापेमारी में 125 आरोपी हुए गिरफ्तार... जाने क्या है मामला

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के अधिकारी /कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05:00बजे अलग - अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी/चेकिंग कार्यवाही किया गया।


जिसके तहत् थाना तेलीबांधा, पंडरी, खम्हारडीह, विधानसभा, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, गंज, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, कबीर नगर, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही की गई। छापेमार/चेकिंग के दौरान में कुल 13 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, टिकरापारा, आजाद चौक, सरस्वती नगर में आर्म्स एक्ट, कुल 07 आरोपियों सेे अवैध रूप से रखे शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा, टिकरापारा, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, आमानाका, विधानसभा में आबकारी एक्ट की कार्यवाही, कुल 04 आरोपियों सेे गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा, कोतवाली एवं पण्डरी तथा 02 आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में इस प्रकार कुल 06 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 92 अपराधियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, पुरानीबस्ती, टिकरापारा, कोतवाली, खम्हारडीह, तेलीबांधा, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका एवं पण्डरी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही 05 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट तामिल करते हुए धारा 420 भादवि. के फरार 01 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html