परिजनों की डांट से 12 साल की बच्ची ने कि खुदखुशी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां परिजनों की डांट से नाराज होकर एक नाबालिग के फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की। बच्ची को नाजुक हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में दाखिल कराया गया। घटना 16 नवंबर शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
12 साल की बच्ची अपने परिवार से नाराज थी। घरवालों ने डांट दिया तो फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। 16 नवंबर की रात गंभीर हालत में परिजन उसे सुकमा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सुकमा में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को रात करीब डेढ़ बजे डिमरापाल अस्पताल के शिशु रोग वार्ड में भर्ती कराया गया।
फिलहाल, बच्ची के स्वास्थ में सुधार आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने परिजनों को बच्ची का खास ख्याल रखने और बच्ची से दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की समझाइश दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments