google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

12 वर्ष के अनमोल को मिलेगी नई जिंदगी सोमवार सुबह जन शताब्दी से होंगे रायपुर रवाना....

Dec 23, 2025
2 min read
  • हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने लिया गोद

  • टिकट तक के पैसे नहीं, हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ाया हाथ

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

खरसिया। स्थानीय क्षेत्र तरियां पार निवासी 12 वर्षीय अनमोल, जो अपनी समझदारी और चंचलता के लिए पूरे मोहल्ले में जाना जाता था, हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, खेल-खेल में हुए एक हादसे के दौरान पिता के हल्के धक्के से अनमोल का सिर दरवाजे से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर मस्तिष्क चोट लग गई। धीरे-धीरे उसका शरीर काम करना बंद करने लगा और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

घर की हालत इतनी खराब थी कि खाने तक का जुगाड़ मुश्किल हो गया। इसी बीच गौसेवक राकेश केशरवानी ने अनमोल को डॉ. दिलेश्वर पटेल के पास पहुंचाया। चिकित्सक ने नि:शुल्क जांच और प्राथमिक उपचार किया और फिर मामले की जानकारी हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल को दी। उन्होंने तुरंत सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चे का इलाज अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा।

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल स्वयं राकेश केशरवानी और डॉ. दिलेश्वर पटेल के साथ अनमोल के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ट्रेन टिकट, खाद्य सामग्री और जरूरत का सामान उपलब्ध कराया तथा बच्चे को इलाज के लिए रायपुर भेजने की व्यवस्था की। रायपुर में हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश पदाधिकारीगण ने बालाजी अस्पताल में अनमोल के इलाज की जिम्मेदारी ली।

संरक्षक मनोज गोयल, उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, महिला विंग अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सचिव भारती मोदी, उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, विवेक श्रीवास्तव और अमित केडिया सहित रायपुर के कई सदस्य अस्पताल में मौजूद रहेंगे और बच्चे की देखभाल करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि “अनमोल का इलाज ही नहीं, बल्कि आगे उसकी उच्च स्तरीय शिक्षा की जिम्मेदारी भी हमारा संगठन निभाएगा। मानव सेवा ही हेल्पिंग हैंड्स क्लब का धर्म है।”

स्थानीय नागरिकों और मोहल्लेवासियों ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की इस मानवतावादी पहल के लिए आभार जताया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html