नींद में चलाकर 11 साल का बच्चा पहुंचा दुसरे शहर.....

क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई नींद में चलता हुई इतना दूर चले जाए कि पूरी तरह किसी अलग जगह पर मिले? दरअसल, साल 1987 में ऐसा कुछ हुआ था और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट ने इस किस्से को साझा किया है. 6 अप्रैल 1987 को, माइकल डिक्सन नाम का एक 11 वर्षीय लड़का अमेरिका में इंडियाना के पेरू में एक रेलवे ट्रैक के पास नंगे पैर पाया गया था | उसने नाइट सूट पहना हुआ था. रेलवे चालक दल के सदस्य ने लड़के को ऐसे देखा तो पुलिस को बुलाया. जब पुलिस ने माइकल डिक्सन से पूछा कि वह कहाँ रहता है, तो यह साफ हो गया कि वह पेरू से नहीं था | वह इंडियाना के ही डेनविले से था | ये जगह पेरू से 160 किलोमीटर से अधिक दूर थी |
नींद में चलने की घटना की रात माइकल को आखिरी बार बिस्तर पर लेटे हुए देखा गया था. जहां तक उसकी मां को पता था, वह घर पर सुरक्षित सो रहा था | अचानक उसे इंडियाना की पुलिस से फोन करके बताया कि उनका बेटा अजीब स्थितियों में मिला है | जाहिर तौर पर माइकल नींद में चलते हुए अपने घर के पास के स्टेशन से एक मालगाड़ी में चढ़ा | चूँकि डेनविले में उसका घर रेलवे के पास था, इसलिए वह नींद में ट्रेन में चढ़ा और बहुत दूर निकल गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments