101 फीट के रावण का होगा दहन, रायपुर में दशहरा 24 अक्टूबर को...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- दशहरे का पर्व नजदीक है ऐसे में राजधानी रायपुर में भव्य उत्सव की तैयारी है, लेकिन आचार संहिता की वजह से रावण का कद कम कर दिया गया है | रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में इस बार 101 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है | पहले रावण का कद 110 फीट का होता था, लेकिन इस बार समय की पाबंदी की वजह से रावण का कद 9 फीट घटाया गया हैं | इस बार कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का होगा |
तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों ने कहा कि आचार संहिता की वजह से रावण का कद कम किया गया है, क्योंकि समय की पाबंदी है | हालांकि उत्सव में कोई कमी नहीं रहेगी | आतिशबाजियों में कोई कमी नहीं रहेगी | वहीं रायपुर के रावण भाटा मैदान में 60 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments