झुग्गी बस्तियों के 100 छात्र छात्राएं आज सामूहिक रूप से कलर्स मॉल में देखेंगे मूवी 12वीं फेल....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
जेब में नहीं था एक सिक्का फिर भी कैसे पहुंचा दिल्ली और एक गरीब लड़का बन गया IPS रील नहीं रियल लाईफ पर आधारित है फिल्म 12 फेल
जिंदगी बदलने वाली ऐतिहासिक सिनेमा है 12 वीं फेल - भगवानू
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 18 नवंबर 2023 - सामाजिक संस्था डॉ आंबेडकर अधिकार मंच के द्वारा फिंड मुरैना मध्यप्रदेश निवासी मनोज कुमार शर्मा के जीवन चरित्र और सच्ची कहानी पर आधारित प्रेरणादायक मूवी 12 वीं फेल को आज राजधानी रायपुर के विभिन्न झुगी बस्तियों में निवासरत लग लगभग 100 गरीब बच्चों को कलर्स मॉल रायपुर में दोपहर 01 बजे सामूहिक रूप से दिखाएंगे।
भगवानू नायक ने कहा 12 वीं फेल मनोज कुमार शर्मा नामक एक लड़का जिसके जेब में एक का सिक्का नहीं था, वह दिल्ली कैसे पहुंचा ? अभाव और विपरीत परिस्थितियों में कैसे संघर्ष करते हुए IPS बना ? बहुत ही दिल को छू लेने वाली 12 वीं फेल फिल्म रील नहीं बल्कि रियल लाइफ पर आधारित है और जीवन को बदल देने वाली मूवी है जिसे देखने के लिए सभी छात्र छात्राएं उत्साहित है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments