google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

थाने के अंदर 100 राउंड कारतूस की हुई चोरी...

Nov 8, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाने में एक चौंकाने वाली घटना हुई है जहां बीएमपी जवान की गोलियों से भरी मैगजीन, जिसमें 100 राउंड कारतूस थे, चोरी हो गई। इसके साथ ही जवान का मोबाइल भी चोरी कर लिया गया। जवान को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने इस मामले में 10 घंटे के भीतर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भिमकित्ता गांव से कुंदन चौधरी को 5 गोली, मोबाइल और अन्य सामान के साथ दबोचा। वो उप सरपंच का पति है। एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले 2 एसआई, एक होमगार्ड जवान को निलंबित किया गया है। जबकि 5 बीएमपी जवानों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा जाएगा।


एसएसपी ने थाने में विधि व्यवस्था डीएसपी और थानेदार से घटना के बारे में जानकारी ली। आरोपितों की गिरफ्तारी विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व वाली विशेष टीम ने किया। टीम में सुल्तानगंज थानेदार प्रियरंजन समेत शाहकुंड, बाथ, अकबरनगर आदि पुलिस टीम शामिल थी। डीएसपी से एसएसपी ने लापरवाह कर्मियों के विरूद्ध जांच कराई। डीएसपी की रिपोर्ट पर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।


डीएसपी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पायल चोरी के आरोप में पकड़ा गया आरोपित लड़का नाबालिग था। इस कारण उसे हाजत में न रखकर सिरिस्ता में रखा गया था। इसका फायदा उठाकर वह भाग निकला था। वह पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण भागने में सफल रहा। थाने के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी आरोपी लड़के की गतिविधि कैद हुई थी।


भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुंदन चौधरी का आपराधिक इतिहास है। बालू वाहनों से रंगदारी वसूलने का काम करता था। इसके अलावा उस पर विभिन्न स्थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट, रंगदारी, बमबाजी शामिल हैं। गोली चोरी मामले में एक बालक को निरूद्ध जबकि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की गई है। टीम में शामिल डीएसपी समेत अन्य को पुरस्कृत किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html