google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

14 ठिकानों में पहुंचे 100 आयकर अधिकारी, CRPF जवान भी मौजूद, बड़ी रेड पड़ी.....

Nov 9, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच आईटी की रेड जारी है। छत्तीसगढ़ में 14 ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बालोद समेत जामुल में आईटी की सर्च ऑपरेशन जारी है। देव माइनिंग कंपनी, ढिंघानी फायर वर्क्स, हुकमचंद एंड हिम्मतचंद गहलोत फायर वर्क्स के संचालकों समेत पार्टनरो के घर, ऑफिस समेत गोदामों पर एक साथ आईटी की टीमों ने दबिश दी। सर्च ऑपरेशन में 100 आईटी के अधिकारी, जिसमे कलकत्ता की टीम समेत 40 सशस्त्र सीआरपीएफ जवान शामिल है।


माना जा रहा है की छग में चल रहे सर्च के तार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सोम डिस्टलरी के सर्च ऑपरेशन से जुड़े हैं। रायपुर में दो निवास, भिलाई में दो निवास समेत सभी व्यवसायिक परिसरों में आईटी की टीमों ने दबिश दी है। बोगस खर्चे दिखाकर करोड़ों रुपयों के कर चोरी मिलने पर सर्च की कार्यवाही हुई है। बता दें कि सर्चिंग के पहले दिन सोने-चांदी समेत केश बरामद नहीं हुआ। कल से जब्ती की कार्यवाही शुरू होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html