google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

10 युवक गिरफ्तार, बाइक पर पटाखा लगाकर स्टंट करना पड़ा भारी...

Nov 14, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

तमिलनाडु के त्रिची से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां कुछ लड़के बाइक पर पटाखे जलाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं. जैसे ही पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया. पुलिस हरकत में आई और युवकों को गिरफ्तार कर लिया |


वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर मल्टीपल शॉट्स के पटाखे लगाता है. फिर बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर तेज रफ्तार से चलाता है. मौके पर मौजूद कुछ लड़के इस वीडियो शूट करते हुए हैप्पी दिवाली कहते सुनाई देते हैं |

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 9 नवंबर को इस वीडियो को शूट किया था. जांच के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम का पर ‘डेविल राइडर’ नाम से बना पेज तलाशा और वहां से बाइक सवार की पहचान कर अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक के पास खतरनाक स्टंट करने के लिए MT15 और उसके भाई गौतम की यामाहा R15 बाइक है |

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 278, 279, 286, 336, 308, 114 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और 188 के तहत मामला दर्ज किया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html