पानी से भरी बाल्टी में डूबाने से 10 साल के बच्चे की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ठाणे- नवी मुंबई में अपने घर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई | पुलिस ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी | घटना शनिवार शाम की है जब बच्चा पनवेल इलाके के पलास्पे गांव स्थित घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था |
पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने लड़के के माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से कहा, वह गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुटने लगा | बाल्टी से बाहर निकालने पर लड़का बेहोश था |
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments