नकदी और परियों के साथ 10 जुआरी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर- परियों (ताश पत्ती) और नकदी के साथ 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया हैं |तारबाहर पुलिस को जुआ संचालित होने की सूचना मिली थी | जिस पर वरिष्ठ अफसरों के निर्देश में एक विशेष टीम तैयार किया गया | और कार्रवाई हेतु निर्देशित की गई |
जिस पर पुलिस टीम ने जुआ स्थल पर छापेमारी की और 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा | वही सभी के कब्जे से नकदी जब्त की गई हैं | कुछ भागने में सफल रहे | जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम जुट गई हैं | पूछताछ में जुआरियो ने अपना नाम फरिद खान, हुसैन हंसारी, शेख हमिद, अभिलाष कछवाहा, सानू खान, दर्शन दिवाकर, शत्रुहन कुमार साहू, संजू कोशले, संजय मसीह और प्रदीप कश्यप बताए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments