बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल...


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, और एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने तेज गति से आकर बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद आरोपी वाहन चालक, वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बावली निवासी प्रकाश कौशिक अपने रिश्तेदार कचरा बाई वर्मा (35), दुखिया वर्मा (60) और सात वर्षीय बच्ची दुर्गेश्वरी वर्मा को बाइक से ग्राम कोटमी लेकर जा रहा था, प्रकाश कौशिक की बाइक सरगांव नेशनल हाईवे के मोहभट्ठा मोड़ के पास पहुँचते ही तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कचरा बाई वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने घटना की जानकारी पुलिस की टीम को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरगांव अस्पताल पहुंचाया। फ़िलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी (वाहन चालक) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments