अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, रेप की आशंका, पढ़ें खबर.......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के करही बाजार में एक अज्ञात महिला का शव खेत में मिला है. महिला का चेहरा काला पड़ जाने के कारण अब तक महिला की पहचान नहीं हुई है. महिला का शव देखकर किसी दुष्कर्म का अंदाजा लगाया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है. जो विक्षिप्त बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही करही बाजार पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को बलौदाबाजार ले आई. जिसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा जाएगा।

अभी तक महिला के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीबन 45 से 50 वर्ष है। जो ग्राम करही बाजार रोड किनारे पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ी मिली, जिसकी लाश काफी डैमेज हो चुकी है, महिला ने काला ब्लाउज और लाल सफेद साड़ी पहनी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। करही बाजार पुलिस मर्ग कायम कर महिला के परिजनों और घटना के कारणों का पता लगाने कोशिश कर रही है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments