बोरेवेल में फंसी बच्ची को बेहोशी की हालत में निकाला गया बाहर, देखें विडियो.....

मध्यप्रदेश के सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बाहर निकलने के लिए लगातार रेस्क्यू किया जा रहा था. आज तीसरे दिन के रेस्क्यू में बच्ची को बोरेवेल से बाहर निकल लिया गया है
मध्यप्रदेश के सीहोर के मुंगावली में मंगलवार को ढाई साल की सृष्टि खेलते समय खेत में बने बोरवेल में गिर गई थी. तब वह 20 फीट की गहराई पर फंसी थी. लेकिन वह अब खिसकते खिसकते 100 फीट की गहराई तक पहुंच गई थी. सेना के जवानों ने बुधवार को बोरवेल में रॉड डालकर बच्ची को निकालने की कोशिश की. इससे बच्ची को 10 फिट तक निकाल लिया गया था, लेकिन अचानक बच्ची के कपड़े फट जाने से वह फिर नीचे चली गई.
रेस्क्यू वाली जगह में अचानक हुए मौसम बदलाव के कारण आंधी के साथ ही तेज हवा चलने लगी है. हल्की बारिश भी हो रही है. इन सबके कारण रेस्क्यू में रुकावट पैदा हो रही थी. रोबोटिक टीम लगातार रोबोट्स की मदद से बच्ची को निकालने की कोशिश कर रही थी पर पथरीली जगह, गीली मिट्टी और पानी के रिसाव के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही थी.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments