नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें खबर.....

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है यहाँ नौकरी लगाने का झांसा देकर लगभग 6 लाख रूपये ठगी किया गया है। मामले की शिकायत के बाद सिहावा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम कटतराई निवासी टिकेश्वर ध्रुव को पशु चिकित्सा विभाग बिलासपुर में सहायक ग्रेड 3 की नौकरी दिलाने के नाम से बालोद जिला के ग्राम तवेरा निवासी भूपेन्द्र चाणक्य एंव दुर्ग निवासी तिलक यादव, दीपक नायर उर्फ सुनील तथा मनोज रामटेके ने एक साल पहले झांसा दिया था।
इन चारो के द्वारा टिकेश्वर ध्रुव को नौकरी लगाने का झांसा देकर 5,80,000 रू० ठगी किये है के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 86/2023 धारा 420, 34 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अपराध की परिस्थिति को देखते हुये त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी मयक रणसिंह के नेतृत्व में सिहावा पुलिस द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही कर चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1 दीपक नायर (39 वर्ष) पिता पी०पी० देवसन नायर सा० शंकरनगर मुक्तिधाम हरनाबांधा दुर्ग जिला दुर्ग,(छ०ग०)
2 भूपेन्द्र चाणक्य (40 वर्ष) पिता बिसाहू चाणक्य सा० तवेरा थाना रनचिराई जिला बालोद,(छ०ग०)
3 तिलक यादव (34 वर्ष) पिता अश्वनी यादव सा० तवेरा थाना रनचिरई जिला बालोद हाल पदमनाभपुर दुर्ग,(छ०ग०)
4 मनोज रामटेके (33 वर्ष) पिता संतराम सा० अरजकुंड थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मानपुर मोहला (छ०ग०) ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments