शैलेन्द्र ध्रुव का निधन, 1 दिन के कलेक्टर थे प्रोजेरिया ग्रस्त शैलेन्द्र,

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 1 दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,1 दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव की तबीयत अचानक देर रात बिगड़ी और उनका निधन हो गया. जिसके बाद परिवार में शोक की लहर व्याप्त है. शैलेंद्र ध्रुव लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से ग्रस्त थे। इस बिमारी से ग्रसित लोगों का शरीर बचपन से ही बुजुर्गों जैसा हो जाता है।

जब शैलेंद्र ध्रुव से पूछा गया था कि उनका सपना क्या है तो उन्होंने बताया था कि उनको कलेक्टर बनना है। प्रोजेरिया से पीड़ित मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र ध्रुव को 2021 में एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया गया था, डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा स्वयं शैलेंद्र ध्रुव को उनके घर लेने पहुंची थी साथ ही कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने सभी प्रोटोकॉल का पालन किया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसपी कान्फ्रेंस में शैलेंद्र ध्रुव को अपने बगल में बिठाकर सभी उच्च अधिकारियो से उसकी मुलाकात भी कराई थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments