बालासोर ट्रेन हादसे पर बड़ी खबर, आरोपियों के खिलाफ F.I.R. दर्ज.......

ओड़िसा के #बालासोर ट्रेन हादसे में जीआरपी थाना बालासोर के एएसआई पप्पू कुमार नायक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत F.I.R. दर्ज की गई है। फ़िलहाल जीआरपी के द्वारा अज्ञात लोगों के नाम प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पूरे मामले जांच के लिए एफआईआर की औपचारिकता जरूरी थी।
बालासोर रेल हादसे में 233 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और मामले में रेलवे बोर्ड ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस मामले में प्रधानमंत्री ने कहा था की दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, उन्हें सख्त सजा दी जाएगी, जबकि रेल मंत्रालय ने इसे तकनीकी खामी बताया था। इससे पहले रेल मंत्रालय ने इस घटना के लिए कौन दोषी हैं यह भी साफ़ नहीं किया था, उन्होंने लोकोपायलट को भी क्लीन चिट दे दी थी। अब पूरे हादसे की कई स्तरों पर जांच की जाएगी। रेलवे के मुताबिक यह साजिश का हिस्सा हो सकता हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments