सातवीं मंजिल से नीचे गिरी महिला, मौके पर ही मौत, पढ़ें खबर......

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक आवासीय बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से एक युवती गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मामला रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पाम रेसिडेंशियल बिल्डिंग में युवती काम करती थी। प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह काम पर पहुंची। काम करने के दौरान युवती का पैर फिसल गया और वो सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती के गिरने के बाद आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इसकी जानकारी पंडरी पुलिस को दी।
मृत युवती का नाम भोली बघेल है। पंडरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments