बालासोर के बाद बरगढ़ में एक और ट्रेन हादसा, कई डिब्बे उतरे पटरी से, पढ़ें खबर......

ओड़िसा के बरगढ़ जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बालासोर रेल दुर्घटना के बाद अब फिर से ओड़िसा के बरगढ़ में एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बरगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री के द्वारा संचालित एक मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। ये डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर बने ट्रैक की पटरी से उतर गए है। ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments