केंदई और जटगा रेंज बना हाथियों का गढ़, वन विभाग नाकाम, हाथियों के झुंड के विचरण से ग्रामीण दहशत में,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का झुंड अलग-अलग जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। भीषण गर्मी में पानी और भोजन की तलाश में हाथीयों के झुंड गांव की तरफ रूख कर रहे हैं। हाथियों के विचरण से ग्रामीण काफी हद तक परेशान हैं। इन हाथियों के झुंड को गाँव से बाहर खदेड़ने में वन विभाग का अमला कहीं न कहीं नाकाम साबित हो रहा है। कटघोरा वन मंडल के एतमानगर रेंज से 28 हाथियों का झुंड जटगा की ओर आगे बढ़ गया है। एक झुंड केंदई रेंज में घूम रहा है। कोरबा वन मंडल के हाथी फसरखेत से आगे बढ़ रहे हैं। यहां 41 हाथियों का झुंड एक पखवाड़े से नाला किनारे ही है। ये हाथी अब जगह भी बदलने लगे हैं।वन परिक्षेत्र कुदमुरा में पहुंचे 21 हाथियों का झुंड भी अब वापस धरमजयगढ़ की ओर वापस लौटने लगा है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। खेतों में अब फसल न होने के कारण किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हाथी केंदई और जटगा रेंज के किनारे ही हैं। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। कोरबा वन मंडल के एसडीओ आशीष खेलवार ने बताया कि दोनों हाथियों का झुंड अभी शांत है। इसके बाद भी वन अमले को निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों को हाथियों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने के लिए भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य बंद होने के बाद अब ग्रामीण भी जंगल कम जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments