google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एप्पल आईडी, पासवर्ड (Apple Id, Password Reset) रिसेट करें बस 2 मिनट में, बस कुछ ही स्टेप में.....

Jun 4, 2023
2 min read











एक स्मार्टफ़ोन के लिए गूगल अकाउंट जितना ही जरूरी होता है iPhone और iPad के लिए ऐपल आईडी उतना ही जरुरी है जिसकी जरुरत लगभग सभी जगहों पर होती है। एक नया ऐप खरीदने से लेकर आईक्लाउड अकाउंट एक्सेस करने, ऐपल म्यूज़िक ख़रीदने तक, ऐपल डिवाइस मालिक को अपने डिवाइस का उपयोग करते समय लगभग हर कदम पर अपने ऐपल आईडी डिटेल ऐड करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपना ऐपल आईडी पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप इसे फिर से रीसेट कर सकते हैं।


HOW TO RESET APPLE ID PASSWORD IN iPhone OR iPad

  1. अपने iPhone या iPad की सेटिंग ऐप को ओपन कर लें।

  2. अब सबसे ऊपर अपना नाम टैप करें और फिर पासवर्ड एंड सिक्यूरिटी आप्शन पर टैप करें।

  3. इसके बाद चेंज पासवर्ड ऑप्शन में जाएं।

  4. यदि आपने iCloud में साइन इन किया है और पासवर्ड सक्षम है, तो अपने डिवाइस के लिए पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

  5. अपना पासवर्ड अपडेट करने के लिए ऑनस्क्रीन स्टेप्स (निर्देशों) का पालन करें।



HOW TO RESET APPLE ID PASSWORD IN MAC OR MACBOOK

  1. सबसे पहले टॉप पर ऐपल मेनू चुनें।

  2. इसके बाद, सिस्टम प्रिफरेंस पर जाएं और फिर Apple ID विकल्प पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद, पासवर्ड एंड सिक्यूरिटी विकल्प पर क्लिक करें।

  4. यदि आपको अपना ऐपल आईडी पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाता है, तो " फॉरगेट ऐपल आईडी या पासवर्ड " आप्शन पर क्लिक करें और ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

  5. अब,चेंज पासवर्ड आप्शन पर क्लिक करें।

  6. इसके बाद वो पासवर्ड डालें जिसका यूज आप अपने मैक या मैकबुक को अनलॉक करने के लिए करते हैं और आपका काम हो गया।


ANOTHER METHOD TO UNLOCK OR RESET YOUR APPLE ID PASSWORD


इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी अगर आपका Apple ID का पासवर्ड रिसेट नहीं होता तो इन स्टेप्स को फोलो करें, ये एक छोटा सा हैक है जिससे आप अपना Apple id रिसेट कर सकते है

  1. सबसे पहले iforgot.apple.com पर जाएं।

  2. अब अपना ऐपल आईडी डालें।

  3. इसके बाद, रीसेट पासवर्ड करने के आप्शन को सेलेक्ट कर लें, फिर Continue आप्शन पर क्लिक करें।

  4. फिर अपने सिक्यूरिटी क्वेश्चन का उत्तर दें।

  5. इसके बाद, आपको सभी विवरणों के साथ एक ईमेल रिसीव होगा। इसमें आप अपना recovery key डाल सकते हैं।

  6. अब आपको, अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए ऑनस्क्रीन स्टेप्स का पालन करना होगा, जिसके बाद आपका पासवर्ड रीसेट हो जाएगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html