अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर, दशकर्म से वापस आने के दौरान हादसा, 19 महिलाएं घायल......

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बहुत बड़ी घटना घटित हुई है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के लिमऊडीही गांव की है। जहां मृत्यु भोज (दशकर्म) कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे महिलाओं से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 19 महिलाएं घायल और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डौंडी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार डौंडी विकासखंड के रजौलीडीही गांव से डौंडी विकासखंड के ही लिमऊडीही गांव दशकर्म के कार्यक्रम में महिलाएं शामिल होने गई थी. वहां से वापस आने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. आस पास में चीख पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments