पति ने अपनी पत्नी पर करवाया चाकू से हमला, दोस्त के साथ दिया घटना को अंजाम, पढ़ें खबर.......

पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से सरसीवां:- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चूरेला में एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया हैं. चाकू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घायल महिला को उसकी बेटी ने आनन-फानन में बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहाँ उनका ईलाज जारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते पिछले छः महीनों से पति को छोड़कर महिला अपनी बेटी के साथ चुरेला में अलग रह रही थी। घायल महिला का आरोप हैं कि उसका पति अपने दोस्त के साथ में लेकर चुरेला घायल महिला के घर आया था और उसके पति के इशारे पर उसके दोस्त के द्वारा चाकू से अचानक हमला कर दोनों मौके से फरार हो गये।

भटगांव थाना की टीम हमला किये गये चाकू (जिसे आरोपी द्वारा घर पर छोड़कर भाग निकले थे) उक्त चाकू को जप्त कर आरोपियों के प्रति अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, भटगांव पुलिस इस मामलें में महिला से पूछताछ कर रही है भटगांव पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अब खतरे से बाहर है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments